जल्दबाजी में चल रहा है मेट्रो का काम : भाजपा

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पिछले 10 महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है। हमें यह पता लगाना होगा कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। राष्ट्रमंडल खेलों के चक्कर में मेट्रो का निर्माण कार्य जल्दबाजी में किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों के चक्कर में हमें जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए। इससे पहले लक्ष्मीनगर इलाके में इसी प्रकार का हादसा हुआ था। उसकी जांच अभी तक चल ही रही है।"

दिल्ली की मेयर कंवर सैन ने कहा, "दिल्ली मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है और इस चक्कर में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। इसकी जांच आवश्यक है।"

बहरहाल, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी घटना हुई है। यह हम सभी के लिए एक सीख है। डीएमआरसी स्वंतत्र तरीके से अपना काम करती है। उसका रिकार्ड भी अच्छा रहा है। यह कहना गलत है कि राष्ट्रमंडल खेलों के चक्कर में जल्दबाजी में मेट्रो का काम किया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+