गर्मियों में बंद होगा जगुआर का संयंत्र
समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार नई कार जगुआर एक्सजे को लांच करने के कुछ ही दिन बाद कंपनी संयंत्र बंद करने की तैयारी कर रही है।
टाटा प्रबंधन को आशा है कि अगले वर्ष ब्रिटेन के बाजारों में बिक्री के लिए जारी की जाने वाली इस कार से उसकी बिक्री में वृद्धि होगी।
टाटा मोटर्स ने जून में जगुआर लैंडरोवर में पिछले सात वर्षो में पहली बार 52.2 करोड़ डॉलर का भारी घाटा होने की बात कहकर लागत में भारी कमी करने की चेतावनी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications