मेट्रो के खंभे में दरार बनी हादसे की वजह: मजदूर

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने संवाददाताओं को बताया कि यह हादसा सुबह पांच बजे के आसपास दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के निकट जमरूदपुर इलाके में हुआ। हादसे के समय मौके पर निर्माण कंपनी गैमन इंडिया लिमिटेड के 30 मजदूर मौजूद थे।

किशन नाम के एक मजदूर ने कहा, "खंभे में दरार थी और हमने अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी की थी। इंजीनियरों ने सुझाव दिया था कि खंभे को सहारा देना होगा।"

एक अन्य मजदूर का कहना है, "हमने अधिकारियों से कहा था कि अगर खंभे में दरार को ठीक नहीं किया तो यह खतरनाक हो सकता है और ऐसा हुआ भी।"

इस हादसे में मारे गए तीन लोगों की पहचान कर ली गई है, इनके नाम हैं- साइट इंजीनियर अंशुमान और मजदूर निरंजन एवं बादल सिंह।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+