उत्तर प्रदेश में दो तस्कर गिरफ्तार

जिले के पुलिस उपाधीक्षक मरक डेय प्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर टाटा सफारी से अजगर सांप लेकर जा रहे हैं।
तस्करों के दो साथी फरार
मिश्रिख कस्बे में टाटा सफारी की घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो मौके से फरार हो गए। इनके कब्जे से तीन अजगर सांप जब्त किये गये।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में से दो हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, उत्तरांचल और मध्य प्रदेश में सांपों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों की खालों की तस्करी करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications