लादेन पाकिस्तान में नहीं : मलिक (लीड-1)
पाकिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने समाचार पत्र द संडे टाइम्स से विशेष बातचीत में कहा, "यदि ओसामा पाकिस्तान में होता तो हमें पता होता। हाल के महीनों में हमने कबायली इलाके में हजारों जवानों को तैनात किया है।" उन्होंने कहा, "यदि वह और उसके चार-पांच शीर्ष सहयोगी हमारे यहां होते तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया होता।"
उन्होंने कहा, "हमारी सूचना के मुताबिक ओसाम अफगानिस्तान में है। संभवत: कुनार में है। वहीं से पाकिस्तान के खिलाफ अधिकतर गतिविधियां संचालित हो रही हैं।"
पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक पिछले 10 महीने के दौरान अमेरिका ने उसकी सीमा में 40 ड्रॉन हमले किए हैं, इसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।
मलिक ने कहा कि जब अलकायदा का शीर्ष नेतृत्व सीमा के उस तरफ पूर्वी अफगानिस्तान में छिपा है तो पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में ड्रॉन हमले करना व्यर्थ है।
मलिक ने कहा कि ड्रॉन हमलों में नागरिकों की मौतों से स्थानीय लोग पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ हो जाते हैं। सरकार जनता का दिल जीतने की कोशिश करती है तभी एक ड्रॉन हमला इस पर पानी फेर देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications