भारत व बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता आरंभ
वार्ता तीन दिनों तक चलेगी। बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर)के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उसके निदेशक मेजर जनरल मैनुल इस्लाम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उसके महानिदेशक एम.एल.कुमावत कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बांग्लादेश भारत के समक्ष निहत्थे नागरिकों की हत्या को रोकने का मुद्दा उठाएगा।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार मानव अधिकार निगरानी संस्था 'ओधिकार' ने कहा है कि वर्ष 2000 से इस वर्ष मई के बीच बीएसएफ ने 789 निहत्थे बांग्लादेशियों की हत्या की है।
भारत उल्फा नेता अनूप चेतिया का प्रत्यर्पण चाहता है जिसे फर्जी पासपोर्ट के सहारे बांग्लादेश में प्रवेश करने के मामले में जेल की सजा हुई थी। जेल की सजा पूरी होने के बाद भी वह वहीं बना हुआ है।
भारत का आरोप है उल्फा के सरगना परेश बरुआ सहित कई शीर्ष नेता दूसरे नामों से बांग्लादेश में रह रहे हैं। उन्होंने वहां व्यापार में निवेश करने के साथ ही स्थानीय महिलाओं से विवाह करके परिवार भी बसा लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications