बाल ठाकरे को अस्पताल से मिली छुट्टी
पार्टी प्रवक्ता नीलम गोर्हे ने आईएएनएस को बताया, "उनकी स्थिति अब बेहतर है। उनके स्वास्थ्य में बहुत सुधार है।"
83 वर्षीय ठाकरे को गत छह जुलाई को सांस लेने में तकलीफ और संबंधित समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले ही दिन उनकी एंजियोप्लाटी की गई थी और फिर बाद में उनकी सर्जरी भी की गई थी। उनके हृदय में कई छिद्र पाए गए थे।
बाल ठाकरे के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके पुत्र व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अमेरिका दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications