नरसिंहपुर में मकान ढहा, 3 की मौत, 5 घायल
अधिकारियों के मुताबिक कच्चे मकान के ढहने के कारण दो सगी बहनें सुमन व रजनी और उनकी बुआ शान्ति बाई उसमें दब गईं और उसकी मौत हो गई। परिवार के ही राजकुमार, सोनू, पार्वती, वैजंती बाई और चेतराम घायल है, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
नरसिंहपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनोज ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को शासन की ओर से स्वीकृत राशि मुहैया कराई जाएगी। फौरी तौर पर प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications