पाक से विश्वसनीय कार्रवाई चाहते हैं पीएम

सिंह अगले सप्ताह मिस्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेंगे। इटली में अमीर देशों के संगठन जी- आठ की शिखर बैठक से लौटते समय प्रधानमंत्री ने संवादाताओं से कहा, "मैं पाक प्रधानमंत्री गिलानी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि उस मुलाकात के बाद पाकिस्तान की ओर से इस बात का ठोस भरोसा मिलेगा कि मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पाकिस्तानी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी नहीं कर पाएंगे।"
गौरतलब है कि मनमोहन और गिलानी अगले सप्ताह मिस्र के शहर शर्म-अल-शेख में गुटनिरपेक्ष देशों की शिखर बैठक के दौरान मुलाकात करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications