इटली में फिसला ओबामा का दिल

इतालवी शहर में आयोजित जी-8 देशों के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे ओबामा की नज़र जब एक ब्राजीलियन बाला पर पड़ी तो वह अपनी नज़रे उनसे हटा नहीं पाए। ग्रुप फोटो खींचने के लिए खड़े फोटॉग्रफर्स के लिए इससे बेहतर पोज़ क्या हो सकता था।
पलक झपकते ही लड़की को पीछे से देखते हुए ओबामा साहब की हजारों तस्वीरें कैमरों मैं कैद हो गईं। उनके बगल में भी खड़े होकर उस सुंदर कन्या को निहार रहे थे।
वह कन्या जिसे ओबामा देख रहे थे उनका नाम मयारा है। 16 वर्षीय मयारा जी-8 सम्मेलन में वह बतौर जूनियर डेलीगेट शामिल हुई हैं। मयारा को कम्युनिटी एक्शन और सोशल मूवमेंट में हिस्सा लेने का शौक है, जो उन्हें विरासत में मिला है।
गौरतलब है कि अमेरिका के दो बार राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन भी अपनी आशिकमिजाजी और दिलफेंक रवैये के लिए मशहूर रहे हैं। बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन आजकल ओबामा कैबिनेट का अहम हिस्सा हैं वह अमेरिका की विदेश मंत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications