जहरीली शराब से अबतक 136 मौतें

Gujarat Hooch Tragedy
अहमदाबाद। गुजरात में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों में 26 और नाम जुड़ गए हैं। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। 276 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें 100 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

राज्य में जहरीली शराब पीने से जुड़ी अब तक की यह सबसे बड़ी घटना है। इससे पहले 1989 में वडोदरा में जहरीली शराब पीने से 132 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सिविल अस्पताल, एल. जी. अस्पताल, शारदाबेन अस्पताल और वी. एस. अस्पताल में 276 मरीजों को भर्ती किया गया जिनमें 100 अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं।

इस मामले में अबतक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और इस बात की आशंका है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ और लोग अभी भी यहां हो सकते हैं। उधर, गुजरात सरकार ने गुरुवार को शराब के 1,200 ठिकानों को बंद करा दिया और 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात में शराब की बिक्री और पीने दोनों पर पाबंदी है।

राज्य सरकार ने इस पूरी घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय आयोग के गठन का ऐलान किया है जिसकी अध्यक्षता गुजरात उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायधीश करेंगे। जांच रिपोर्ट 30 नवंबर तक सौंप दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+