भारत के बारे में अमेरिका से आश्वासन चाहता है पाक
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने समाचार चैनल सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तानी सेना के न केवल अफगानिस्तान के तालिबान नेता मौलाना मुहम्मद उमर से संबंध हैं बल्कि वह उसे और अन्य सरगनाओं को अमेरिका के साथ वार्ता के लिए राजी भी कर सकती है।
अब्बास ने चैनल को बताया कि तालिबान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने से पहले पाकिस्तान भारत से जुड़ी चिताओं पर अमेरिका का आश्वासन चाहता है।
सीएनएन के अनुसार कुछ वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ओबामा प्रशासन शीर्ष तालिबानी नेतृत्व से वार्ता करने और पाकिस्तान की कुछ चिंताओं को भारत के समक्ष उठाने की भी इच्छा रखता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications