जरदारी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने मीडिया की मौजूदगी में कहा था कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आतंकवाद पर काबू करने की जरूरत है। उनकी इस टिप्पणी की गूंज आज भी दोनों पक्षों में सुनाई देती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं मीडिया की मौजूदगी में वह टिप्पणी नहीं करना चाहता था। मुझे मीडिया की मौजूदगी का ध्यान ही नहीं रहा।"
मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की पहली मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से की गई इस टिप्पणी को मीडिया ने प्रसारित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications