भारत में राजदूत पद पर रोमर की नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी
सीनेट के सदस्यों ने शुक्रवार को ध्वनिमत से रोमर के नामांकन को पारित किया। इस संसदीय प्रकिया में अमेरिकी संविधान के मुताबिक मतदान की जरूरत नहीं होती।
अगले सप्ताह विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के भारत दौरे से पहले ही रोमर नई दिल्ली पहुंच सकते हैं।
गौरतलब है कि 52 वर्षीय रोमर 1991 से 2003 के बीच इंडियाना के साउथ बेंड से हाउस ऑफ रिप्रंजेंटेटिव्स के सदस्य रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications