शराब विरोधी मुहिम के लिए महिला ग्राम प्रधान सम्मानित
हरियाणा के नारनौल कस्बे के पास कोथल खुर्द गांव की रोशनी देवी गांव की 18 महिलाओं के समूह के साथ राष्ट्रपति के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली आई थीं।
एक सरकारी बयान में कहा गया है, "रोशनी देवी द्वारा शुरू किए गए अभियान ने यह साबित किया है कि अति कठिन चुनौतियों के साथ भी साहस, समर्पण और आत्मविश्वास के जरिए निपटा जा सकता है। दहेज, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और शराबखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाज से जड़ से समाप्त करना है।"
हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को चंडीगढ़ में कहा, "रोशनी देवी की पहल से सार्वजनिक रूप से शराब पीने और शराब पीने के बाद हुड़दंग करने की घटनाओं में बड़े पैमाने पर कमी आई है। उन्होंने ग्रामीणों का दिमाग इस कदर बदल दिया है कि लाइसेंसधारी शराब विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानें सार्वजनिक प्रतिरोध के कारण बंद कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications