अहमदाबाद में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 136 हुई

यह घटना राज्य में जहरीली शराब पीने से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी साबित हुई है। इससे पहले 1989 में वडोदरा में जहरीली शराब पीने से 132 लोगों की मौत हो गई थी।

जहरीली शराब पीने की वजह से मौतों का सिलसिला सोमवार से आरंभ हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि तक 136 लोग अपनी जान गवां चुके थे।

अधिकारियों ने बताया कि सिविल अस्पताल, एल. जी. अस्पताल, शारदाबेन अस्पताल और वी. एस. अस्पताल में 276 मरीजों को भर्ती किया गया जिनमें 100 अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं।

अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि शहर से अवैध शराब के धंधे में लिप्त लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस बात की आशंका है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ और लोग अभी भी यहां हो सकते हैं।

उधर, गुजरात सरकार ने गुरुवार को शराब के 1,200 ठिकानों को बंद करा दिया और 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात में शराब की बिक्री और पीने दोनों पर पाबंदी है।

राज्य सरकार ने इस पूरी घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय आयोग के गठन का ऐलान किया है जिसकी अध्यक्षता गुजरात उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायधीश करेंगे। जांच रिपोर्ट 30 नवंबर तक सौंप दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+