उरुमकी दंगों में मरने वालों की संख्या 184 हुई
उरुमकी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के उरुमकी शहर में जातीय दंगों में मरने वालों की संख्या 184 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी। क्षेत्रीय प्रशासन के सूचना कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मरने वालों में 137 हान समुदाय के हैं जिनमें 26 महिलाएं हैं। इनके अलावा एक महिला सहित 46 उइगर मारे गए हैं। साथ ही हुइ समुदाय का भी एक व्यक्ति मारा गया है।
चीन के शिनजिंयाग उइगर स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में गत रविवार को उस समय दंगा भड़क उठा था जब प्रदर्शनकारियों का एक समूह दो उइगरों की मौत के कारणों की जांच की मांग कर रहा था।
उइगर समूहों ने इस हिंसा में मरने वालों की संख्या 840 बताई है।
उरुमकी में हिंसक दंगों की वजह से चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ को जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिए बगैर स्वदेश लौटना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications