वृक्षारोपण का नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में है पाकिस्तान
एक दिन में सर्वाधिक 447,874 वृक्ष लगाने का मौजूदा विश्व रिकार्ड भारत के नाम दर्ज है जो इस वर्ष जून में कायम किया गया था।
पाकिस्तान में यह साल पर्यावरण संबंधी पहलों के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और ऐसे में आगामी 15 जुलाई को यह रिकार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
वृक्षारोपण का आयोजन सिंध प्रांत के थाट्टा जिले के केटी बंदर इलाके में किया जाएगा। ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने संघीय पर्यावरण मंत्री हमीदउल्ला जान अफरीदी के हवाले से बताया कि इस अभियान में 300 लोग हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स की ओर से नियुक्त स्वतंत्र निरीक्षक व निर्णयकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications