भारत के प्रति सकारात्मक रुख रखते हैं ओबामा : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका प्रशासन भारत के प्रति सकारात्मक रुख रखता है।
इटली में अमीर देशों के संगठन जी-8 की शिखर बैठक में हिस्सा लेने गए सिंह ने ओबामा से मुलाकात की थी। शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटते समय विशेष विमान में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने पाया कि ओबामा भारत के प्रति बहुत सकारात्मक रुख रखते हैं। मैंने शुक्रवार सुबह उनके साथ महत्वपूर्ण समय बिताया।"
उन्होंने कहा, "हमने मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति को बहुत अनुकूल पाया। इस बात को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है कि ओबामा प्रशासन हमारे प्रति सकारात्मक रुख नहीं रखता है।"
ओबामा और मनमोहन सिंह में कोई औपचारिक बैठक को तो नहीं हो सकी लेकिन दोनों नेताओं ने एक-दूसरे में अपने देश की यात्रा का निमंत्रण दिया । मनमोहन इसी साल अमेरिका जाएंगे जबकि ओबामा के अगले साल भारत आने की संभावना है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सोमवार को फ्रांस और मिस्र के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications