गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम देगा माइक्रोसॉफ्ट को चुनौती
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्रोम नामक यह ऑपरेटिंग सिस्टम अगले वर्ष की दूसरी छमाही तक बाजार में आ जाएगा।
कंपनी के कार्यकारियों सुंदर पिचाई और लिनस अपसन ने एक ब्लॉग पोस्टिंग में कहा कि शुरू में यह सिस्टम नेटबुकों में इस्तेमाल किया जाएगा। यह ऑपरेटिंग सिस्टम मुफ्त है और कोई भी व्यक्ति इसे मुफ्त डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकता है।
कार्यकारियों ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "इस समय जो ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किए जा रहे हैं उन्हें उस समय डिजाइन किया गया था जब वेब का अस्तित्व नहीं था।"
उनके मुताबिक गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम गति, सामान्यता और सुरक्षा तीन पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications