पश्चिमी तट पर सुरक्षा की समीक्षा की गई
इस संयुक्त कार्रवाई केंद्र (पश्चिम) (जेओसी-डब्ल्यू) का नेतृत्व नौसेना के पश्चिमी कमान के कमान अधिकारी कर रहे हैं और इसमें तट रक्षक, महाराष्ट्र पुलिस, मुंबई पुलिस, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट तथा कस्टम व मत्यस्य पालन विभाग के प्रतिनिधि शामिल हैं।
जेओसी-डब्ल्यू ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और दमन-दीव के तटीय क्षेत्रों के सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की।
एक अधिकारी ने कहा कि जेओसी-डब्ल्यू मुंबई में स्थापित हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड केंद्र के जरिए जल्द ही एक बड़ी खबर बनने वाला है। इस केंद्र में एक जुलाई से कामकाज शुरू हो जाएगा।
अधिकारी ने कहा, "तटीय सुरक्षा चुस्त करने के मद्देनजर समुद्र पर निगरानी के लिए मच्छीमार समुदाय का सहयोग लिया जा रहा है।"
नौसेना के जवान पिछले सप्ताह से गुजरात, महाराष्ट्र व कर्नाटक में तटीय आबादी के बीच सुरक्षा जागरूकता फैला रहे हैं और सुरक्षा संबंधी आंकड़ा जुटाने के लिए तटीय पुलिस थानों का दौरा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications