म.प्र. भाजपा की कार्यसमिति पर लोकसभा चुनाव की हार की छाया

सतना के भरहुत नगर स्थित पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय प्रमोद महाजन स्मृति सभागार में शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार ने कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपेक्षित नतीजे नहीं मिले हैं। इसका कारण राजनैतिक समीकरणों का पार्टी के अनुकूल न होना रहा है। इसके बावजूद इस जनादेश ने राजनीति को दो ध्रुवीय बना दिया है। जनता अब कांग्रेस और भाजपा के रूप में दो ध्रुवीय राजनीति की पक्षधर है, यह बात इस चुनाव से जाहिर हो गई है।

उन्होंने कहा कि हम केन्द्र की राजनीति में कांग्रेस का विकल्प कैसे बनें और इसके लिए कौन सा रोड मैप अपनाया जाए, इस बारे में रणनीति बनाना समय की मांग है। उन्होंने प्रदेश के स्थानीय निकायों के चुनाव का जिक्र किए बगैर कहा कि आगामी समय में कई ऐसे अवसर आने वाले हैं जिनमें कठिन परिश्रम और विजय का संकल्प ही हमें कांग्रेस का विकल्प बना सकता है।

कार्यसमिति की शुरुआत अनन्त कुमार, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सुमित्रा महाजन, माखन सिंह चौहान, कैलाश जोशी, सुंदरलाल पटवा आदि ने दीप प्रज्वलित करके की।

इस मौके पर अनंत कुमार ने मध्य प्रदेश के संगठन को पूरे देश का रोल मॉडल करार दिया। उन्होंने जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित करने की जरूरत बताई और कहा कि ऐसा करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और वे आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सितंबर और अक्टूबर माह में संगठन के साथ सरकार जिला मुख्यालयों में विकास मेले लगाएं जिससे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी को मिले।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी अपेक्षा के अनुरूप लोकसभा के नतीजे न आने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीटें भले ही हमें कम मिली हों मगर वोट प्रतिशत में विधानसभा चुनाव के मुकाबले पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने कार्यसमिति की बैठक में आए सदस्यों से आह्वान किया कि वे हर वर्ग के लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराएं और सदस्यों की संख्या में इजाफा करें।

तोमर ने भी आगामी समय में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव को महत्वपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जीत हमारा लक्ष्य होना चाहिए। क्योंकि यह चुनाव प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+