मुंबई हमले की जांच लगभग पूरी हुई: पाकिस्तान
पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल के साथ एक मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं को बताया, "इस मामले में हमारी ओर से जांच लगभग पूरी हो चुकी है।"
मलिक ने कहा, "इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई संभवत: अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी।"
मलिक ने इस मामले की जांच में हुई देरी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया।
मलिक ने कहा, "भारत ने इसकी जांच प्रक्रिया में 90 दिनों से अधिक समय ले लिया। लेकिन पाकिस्तान ने इस मामले को छह दिनों में निपटा दिया। इसलिए पाकिस्तान को जांच में देरी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।"
मलिक ने कहा, "भारत ने अभी तक मुंबई हमले के बारे में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मुहैया कराए हैं। भारत को इस मुद्दे पर तत्परता दिखानी चाहिए, क्योंकि हर सबूत मुकदमे के दौरान महत्वपूर्ण हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications