नशाबंदी वाले गुजरात में शराब हादसा दुखद : आजाद
आजाद ने एक कार्यक्रम स्थल के बाहर कहा, "गुजरात शराब मुक्त राज्य होने का दावा करता है लेकिन वहां शराब की वजह से अब तक 100 से अधिक लोगों की जान चुकी है जो कि दुखद है।"
आजाद ने इस मसले पर यह कहते हुए और अधिक कुछ कहने से इंकार कर दिया कि स्वास्थ्य राज्य का मसला है और उत्पाद कर भी राज्य का विषय है। मैं इस पर आगे कुछ नहीं कहूंगा।
उल्लेखनीय है कि गुजरात देश का एकमात्र राज्य है जहां इसके स्थापना वर्ष 1960 से ही शराब पीने और इसकी बिक्री पर प्रतिबंध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications