'जनसंख्या नियंत्रण के लिये सामाजिक कुरीतियां दूर करनी होंगी'
ख़ान शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर यहां हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जनसंख्या वृद्घि के दुष्प्रभाव को रेखांकित करते हुए आम और खास जन को छोटा परिवार रखने का पैगाम दिया।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय पत्रिका 'निरामया' के 48 वें अंक का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ' कुछ-सोचिए, कुछ-कीजिए, आबादी अब ऐसे नहीं बढ़ने दीजिए' पोस्टर का लोकार्पण के साथ स्वास्थ्य मित्र योजना पुस्तिका का विमोचन भी किया। चिकित्सा मंत्री ने यूएनएफपीए द्वारा प्रकाशित पोस्टर 'मिलके गरीबी हटायें और बेटियों को पढ़ायें' पोस्टर का लोकार्पण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications