पाक विस्थापितों की सुरक्षित घर वापसी हो: संयुक्त राष्ट्र
इस्लामाबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में सुरक्षा हालात में सुधार होने से पहले विस्थापितों पर घर लौटने के लिए दबाव न बनाया जाए।
संयुक्त राष्ट्र के आपात राहत समन्वयक जॉन होम्स ने शुक्रवार को कहा कि स्थिति ठीक होने के बाद ही लोगों को घर लौटने के लिए कहना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि लोग जल्द अपने घरों को लौटें लेकिन यह लोगों की इच्छा पर निर्भर करना चाहिए। स्थिति में सुधार की जरूरत है। इसका अर्थ है कि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हों और बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को मिलनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications