जनसंख्या स्थायित्व के लिए जयपुर जिले को मिला प्रथम पुरस्कार
राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जयपुर जिले को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 30 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर कुलदीप रांका ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
करौली को द्वितीय और चित्तौडगढ़ जिले को तृतीय पुरस्कार दिया गया। बारां जिले को उत्कृष्ट कार्य के लिए सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम स्वास्थ्य योजना के तहत जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को करोड़ लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए गए ।
राज्य स्तर पर पंचायत समितियों में कोटपूतली को प्रथम, भैंसरोडगढ़ को द्वितीय तथा श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications