समलैंगिता पर अदालत के फैसले पर कैबिनेट में चर्चा होगी : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि समलैंगिकता पर आए दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर कैबिनेट में जल्द ही चर्चा की जाएगी।
इटली में आयोजित जी8-जी5 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर लौट रहे प्रधानमंत्री सिंह ने रास्ते में संवाददाताओं से कहा, "मैं इस मुद्दे पर लोगों के विचार जानूंगा और फिर तय करूंगा कि अदालत के इस फैसले पर क्या करने या कहने की जरूरत है।"
ज्ञात हो कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में समलैंगिकों के बीच सहमति के साथ बनाए गए शारीरिक संबंध को अपराध मानने से इंकार कर दिया है। इसके पहले तक भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 377 के तहत समलैंगिकता को अप्राकृतिक मानते हुए इसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें अभी इस मुद्दे पर अपने कैबिनेट के सहयोगियों से चर्चा करनी है और इस बारे में कोई निर्णय लेने के पहले वह इस पूरे मामले का अध्ययन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications