दलित महिला को बाल मुंडवा कर गांव में घुमाने के आरोप में 2 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर से 150 किलोमीटर दूर भद्रक जिले के काशीपुर गांव में महिला के पति ने इस बारे में शिकायत की थी। आरोप से दुखी होकर महिला ने गुरु वार को खुदकुशी करने की कोशिश की।
इंस्पेक्टर जगमोहन मोहंती ने आईएएनएस को बताया कि महिला पर आरोप लगाने वाले अन्य पांच लोग अभी भी फरार हैं। ग्रामीण 26 वर्षीय महिला पर अपने 19 वर्षीय भतीजे से कथित अवैध संबंध रखने का आरोप लगा कर उसे परेशान कर रहे थे। इन ग्रामीणों ने उक्त महिला से इस आरोप से मुक्ति देने के बदले 20,000 हजार रुपये की मांग रखी थी। महिला के पैसा देने से मना कर देने पर उसके बाल मुंडवा कर गांव में घुमाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications