आतंकवादियों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे पाकिस्तान: मनमोहन (लीड-1)

प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अगले सप्ताह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से होने वाली मुलाकात से पहले कहा है कि पाकिस्तान को अपने यहां भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकवादियों से निपटने के लिए विश्वसनीय कार्रवाई करने की जरूरत है।

सिंह अगले सप्ताह मिस्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेंगे। इटली में अमीर देशों के संगठन जी- आठ की शिखर बैठक से लौटते समय प्रधानमंत्री ने संवादाताओं से कहा, "मैं पाक प्रधानमंत्री गिलानी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि उस मुलाकात के बाद पाकिस्तान की ओर से इस बात का पुख्ता भरोसा मिलेगा कि मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पाकिस्तानी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी नहीं कर पाएंगे। अगर पाकिस्तान की ओर से ये कदम उठाए जाते हैं तो दोनों देशों के संबंधों में कायम दूरी काफी हद तक कम हो सकती है।"

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर परेशानियां हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी उम्मीदें अभी भी कायम हैं। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त ने आईएसआई प्रमुख और पाक विदेश मंत्रालय से बातचीत की है। उम्मीद है कि मुंबई हमले में शामिल लोगों को पाकिस्तान दंडित करेगा।"

गौरतलब है कि मनमोहन और गिलानी अगले सप्ताह मिस्र के शहर शर्म-अल-शेख में गुटनिरपेक्ष देशों की शिखर बैठक के दौरान मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+