जमीन के विवाद में महिला को जलाया, हालत गंभीर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भगवां थाने के चंदौली गांव में रहने वाले देवप्रकाश घोष का अपने ही परिवार के सदस्यों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर देवप्रकाश की पत्नी रेखा घोष को सास रति बाई और देवरानी चंदा व कौशल्या ने शनिवार को कमरे में बंद करके मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। रेखा के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने आग बुझाई।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक डी़ श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर उसी के परिवार की तीन महिलाओं के खिलाफ भगवां थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीर रूप से झुलसी रेखा को पहले टीकमगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया है। आरोपी तीनों महिलाएं फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications