रतलाम बंद के दौरान तोड़फोड़, निषेधाज्ञा लागू
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को एक ट्रक में गायें भरी हुई थीं जिन्हें राजस्थान से जलगांव ले जाया जा रहा था। सूरजमल नगर क्षेत्र में इन गायों को उतारा गया तो उनमें से कुछ गायों की मौत भी हो गई। यह खबर हिन्दू संगठनों को मिली तो वे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गायों को बरामद कर मामला दर्ज किया।
अनुविभागीय अधिकारी ज़े एस़ सलूजा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुल 47 गायों को बरामद किया था, जिनमें से 17 की मौत हो गई थी। गायों के अवैध परिवहन के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने शनिवार को रतलाम बंद का आह्वान किया था। तनाव को देखते हुए जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
हिंदू संगठनों ने रतलाम बंद के दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई और मारपीट भी हुई है। शहर के कई हिस्सों में तनाव है और पुलिस गश्त कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications