जी-8 शिखर सम्मेलन से लौटे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इटली में आयोजित अमीर देशों के संगठन जी-आठ और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-पांच की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार सुबह स्वदेश लौट आए।
सिंह ने विशेष विमान में जारी एक बयान में कहा, "मैं जी-पांच, जी-8 और अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात के बाद लौट रहा हूं। आर्थिक मसलों और जलवायु परिवर्तन पर भी बैठकें हुईं।"
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सोमवार को फ्रांस और मिस्र के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications