500 नर्सरी कक्षाओं के लिए केवल 60 शिक्षक
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल हलफनामा में कहा कि सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च कक्षाओं के लिए सरकार ने 40 हजार पदों को मंजूरी दी है। इनमें से 60 की पहचान 500 स्कूलों में नर्सरी कक्षा चलाने के लिए की गई है।
दिल्ली सरकार ने एक एनजीओ की याचिका के जवाब में दिल्ली उच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे में स्वीकार किया गया है कि प्राथमिक और उच्च कक्षाओं के लिए 7,000 पदों को अभी भरा जाना है।
शिक्षा निदेशालय ने हालांकि शिक्षकों कमी के मुद्दे पर कहा कि उसने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन दिया है और इन पदों को शीघ्र भरा जाएगा।
सोशल जूरिस्ट नामक एनजीओ ने अपनी याचिका में कहा कि हर साल छात्रों की संख्या तो बढ़ जाती है लेकिन उस अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications