तुर्की के प्रधानमंत्री ने चीन की हिंसा को नरसंहार की संज्ञा दी
अर्दोगान की यह टिप्पणी तुर्की मीडिया में शनिवार को प्रकाशित हुई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अर्दोगान ने कहा है, "चीन में घटी घटनाएं नरसंहार का एक रूप हैं। इन्हें और कुछ कहा ही नहीं जा सकता।"
इटली में आयोजित जी8 शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद अर्दोगान ने कहा, "यह अविश्वसनीय है। एक तरफ तो हम मानवाधिकारों की बात करते हैं, दूसरी तरफ हम इस तरह की घटनाओं का सामना करते हैं।"
उन्होंने कहा कि तुर्की जातीय उइगरों और हान चीनी समुदाय के बीच हिंसा के इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाना चाहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications