बादल ने सरबजीत के परिवार को सहायता का आश्वासन दिया
बादल ने अकाली दल संसदीय दल के नेता को भी केंद्र सरकार पर सरबजीत की रिहाई के लिए दबाव बढ़ाने के वास्ते एक प्रस्ताव संसद में लाने को कहा है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार दलबीर कौर ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात करके उनसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की।
प्रवक्ता ने कहा कि बादल ने मामले को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने उठाने और सरबतीज की यथासंभव शीघ्र रिहाई के लिए सभी राजनयिक रास्ते इस्तेमाल करने के लिए दबाव डालने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दलबीर कौर ने आईएएनएस को बताया कि बादल से भेंट के बाद वह बहुत संतुष्ट है। वह मामले को सरकार के सामने उठाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications