भारत, पाक, श्रीलंका.. हम सब पूरी तरह एक हैं : शाहरुख

बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय से शुक्रवार को डाक्टरेट की मानद उपाधि स्वीकार करने के बाद खान ने पत्रकारों से कहा,"हम एक ही दुनिया से संबंधित हैं। विशेषकर मेरा मानना है कि भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका..हम सभी एक हैं।"

अभिनेता और निर्माता के रूप में फिल्म क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए रूट्स टू रूट्स नामक स्वयंसेवी संस्था ने उन्हें उपाधि देने का प्रस्ताव रखा था।

शाहरुख ने कहा, "मेरी मां भारत के हैदराबाद और पिता पाकिस्तान के पेशावर के थे। इसलिए मेरा विश्वास इस सांस्कृतिक एकता में है।"

शाहरुख ने कहा कि विशेषकर जब आप भारत या पाकिस्तान से होकर गुजरते हैं तो आपको इसका अहसास होता है कि हम सभी एक हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक सरकारों के एजेंडे की बात है उन्हें उन पर छोड़ देना चाहिए।

पाकिस्तान दौरे के लिए एक पाकिस्तानी पत्रकार के आमंत्रण पर शाहरुख ने कहा कि उनकी इच्छा पाकिस्तान का दौरा करने की है क्योंकि उनके रिश्तेदार वहां है।

इससे पहले उपाधि ग्रहण करते समय शाहरुख ने अपने भाषण में कहा कि डाक्टरेट से उन्हें भारत में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने की प्रेरणा मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+