भाजपा को रेलवे पर श्वेत पत्र का इंतजार
बनर्जी ने संसद में तीन जुलाई को कहा था कि वह रेलवे के पिछले पांच वर्ष के प्रदर्शन पर श्वेत पत्र लाएंगी, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे।
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि इटली में जी-8 की बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि श्वेत पत्र से सच्चाई सामने आएगी। रूडी ने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी का रुख सही सिद्ध होता है कि रेलवे में वित्तीय बाजीगरी की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications