शासन प्रक्रिया में बुद्धिजीवियों के लिए काफी जगह है : मनमोहन
एयर इंडिया वन से , 11 जुलाई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री से राजनेता बने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा है कि इंफोसिस के सह अध्यक्ष नंदन नीलेकणी को एक सरकारी परियोजना का अध्यक्ष नियुक्त किया जाना केवल एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि शासन में और भी बुद्धिजीवियों के लिए जगह है।
जी-8 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद इटली से वापस लौटते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं और भी बुद्धिजीवियों को शासन प्रक्रिया में शामिल करना चाहूंगा।"
पिछले महीने सरकार की महत्वाकांक्षी विशिष्ट पहचान पत्र परियोजना के राष्ट्रीय प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नंदन नीलेकणी की नियुक्ति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा,"यह केवल एक शुरुआत है।"
मनमोहन सिंह ने कहा कि आईटी उद्योग के अग्रणी विशेषज्ञ की नियुक्ति का व्यापक स्वागत हुआ है।
उन्होंने कहा कि देश में भारी संख्या में बुद्धिजीवी उपलब्ध है जो राजनीतिक व्यवस्था से बाहर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications