ईरान में 12 विद्रोहियों को अगले सप्ताह फांसी दी जाएगी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ये विद्रोही, सुन्नी विद्रोही समूह जुनदुल्लाह (ईश्वर के सैनिक) के सदस्य हैं। इसमें समूह के नेता अब्दुल मलिक रिगी का भाई अब्दुल हामिद रिगी भी शामिल है।
न्यायिक अधिकारी इब्राहिम हामिद ने फार्स न्यूज एजेंसी को बताया कि 12 विद्रोहियों को शुक्रवार तक सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी जाहदीन में फांसी पर लटका दिया जाएगा।
नशीले पदार्थो की तस्करी और अपहरण जैसी गतिविधियों में संलिप्तता के अलावा सरकार ने जुनदुल्लाह पर शिया और सुन्नी के बीच झगड़े पैदा करने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि ईरान में शिया समुदाय बहुसंख्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications