कनाडा में नागरिकता के लिए अंग्रेजी या फ्रेंच का ज्ञान जरूरी
केन्नी ने कहा कि कनाडाई सरकार ने नवागंतुकों के लिए भाषाई कार्यक्रमों की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन इस व्यवस्था का लाभ कुछ लोग ही लेते हैं।
केन्नी, कैलगरी में इस तरह के कार्यक्रमों के लिए 95 लाख डॉलर राशि की घोषणा करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
केन्नी ने कहा, "सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रमों में एक चौथाई नवागंतुकों ने ही नामांकन कराया है। मेरी समझ से 25 प्रतिशत की यह संख्या बहुत कम है और हम चाहेंगे कि इन कार्यक्रमों में और भी अधिक लोग नामांकन कराएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications