गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने माल्या को फटकार लगाई
व्यास ने संवाददाताओं से यहां कहा, "गुजरात में क्या करना चाहिए, यह गुजरात सरकार का अपना अंदरूनी मामला है, लिहाजा माल्या को इस तरह के सुझाव देने से बाज आना चाहिए।"
ज्ञात हो कि अहमदाबाद में मंगलवार को सामने आए शराब हादसे में अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं।
राज्य में वर्ष 1960 से, यानी राज्य के गठन के समय से ही शराबबंदी लागू है। यूनाइटेड ब्रेवरीज के मालिक माल्या ने इस हादसे के लिए शराबबंदी को जिम्मेदार ठहराया है।
माल्या की टिप्पणी के जवाब में व्यास ने कहा कि हाल के महीनों में केरल, कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में इस तरह की घटनाएं घटी हैं, जबकि उन राज्यों में शराबबंदी लागू नहीं है।
इस बीच राज्य सरकार ने 10 पुलिस कांस्टेबलों का स्थानांतरण कर दिया है और दो पुलिस निरीक्षकों की पदावनति कर उन्हें सहायक पुलिस निरीक्षक बना दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications