अफगानिस्तान में एक पूर्व अधिकारी और 19 आतंकवादियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को मुहम्मद आगा जिले के जारगोंशहर इलाके में लोगार प्रांत के पूर्व यातायात अधिकारी अहमद खान की उनके आवास पर हत्या की गई।
उन्होंने कहा कि उसके परिवार के सामने ही खान को गोली मारने के बाद अमेरिकी सेनाओं ने उसके दो पुत्रों और भाई को हिरासत में ले लिया।
गठबंधन सेनाओं ने दावा कि अहमद खान की सरकार विरोधी तत्वों से सांठगांठ थी। परंतु जिला गवर्नर और इलाके के अन्य लोगों का कहना है कि खान सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं थे।
एक अन्य घटना में अंतर्राष्ट्रीय सेनाओं के समर्थन से अफगान सेना ने दक्षिणी उरुजगान प्रांत के चारचिनो जिले शुक्रवार दोपहर से आरंभ अभियान में 15 संदिग्ध तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया। सैन्य अभियान अभी भी जारी है।
एक अन्य अभियान में अफगान सुरक्षा बलों ने उत्तरी बगलान प्रांत में शुक्रवार रात चार तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया, इसमें तालिबान कमांडर मुल्ला फिदायी भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications