गांवों में विद्युतीकरण से रुकेगी जनसंख्या वृद्धि दर : आजाद
विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा, "गांवों में विद्युतीकरण से जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है। बिजली के कारण घरों में टेलीविजन की पहुंच होगी, जिससे जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित होगी। जब बिजली नहीं रहती है तो लोग जनसंख्या वृद्धि की प्रक्रिया में लग जाते हैं।"
आजाद ने आगे कहा, "ऐसा मत सोचिए कि मैं इसे हल्के में कह रहा हूं। मैं गंभीरता के साथ कह रहा हूं। टीवी का एक बड़ा प्रभाव है। इस समस्या से निपटने का यह एक बड़ा माध्यम है।"
आजाद ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार गांवों में विद्युतीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, "गांवों में बिजली होगी तो टीवी के जरिए जनसंख्या वृद्धि पर 80 प्रतिशत कम की जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications