एनटीपीसी छत्तीसगढ़ में 4,000 मेगावाट का ऊर्जा संयंत्र लगाएगी

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रविवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की उपस्थिति में इस ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस ऊर्जा संयंत्र की स्थापना प्रदेश के उत्तरी जिले रायगढ़ के लारा गांव में की जाएगी जहां कोयला प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

केंद्र सरकार ने अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (यूएमपीपी) की स्थापना के लिए पांच राज्यों में से छत्तीसगढ़ का भी चयन किया है। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार ने इस संयंत्र से 50 फीसदी बिजली राज्य को देने की मांग पर अड़ी थी जिसे देखते हुए गत अगस्त में केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया था।

पिछले महीने शिंदे और रमन सिंह की नई दिल्ली में इस मुद्दे पर हुई बैठक के बाद यह प्रोजेक्ट पटरी पर लौटा। राज्य सरकार एनटीपीसी को शीघ्र संयंत्र स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि और जल की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनटीपीसी रविवार को राज्य सरकार के साथ एक और समझौता करेगी जिसके तहत प्रदेश में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इनफॉरमेशन टेक्नोलाजी (आईआईआईटी) की स्थापना की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+