चंडीगढ़ में युवा जोड़ा कार में मृत मिला
पुलिस ने शनिवार को बताया कि दोनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। युवक गौरव हरियाणा के एक स्नातक डेंटल सर्जरी(बीडीएस) कॉलेज का छात्र था, जबकि युवती की पहचान अलीशा के रूप में की गई है। वह एक स्थानीय कालेज की छात्रा था।
पुलिस ने बताया कि गौरव शुक्रवार सुबह कार से कुछ दोस्तों से मिलने सुखना झील गया था। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसकी बहन ने इस बारे में अपने पड़ोसियों को बताया ।
गौरव और अलीशा शुक्रवार रात कार में मृत मिले। कार से शराब की बोतल, कुछ खाद्य पदार्थ के पैकेट, सिगरेट और कंडोम मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications