जेट एयरवेज ने 50 प्रशिक्षु इंजीनियरों की छुट्टी की
कंपनी की प्रवक्ता रागिनी चोपड़ा ने एक वक्तव्य में कहा, " उड्डयन उद्योग में आई मंदी के इस दौर में लागत कम करने की अपनी कोशिशों के रूप में जेट एयरवेज को यह जरूरी लगा कि जूनियर प्रशिक्षु तकनीशियनों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएं।"
उन्होंने कहा कि ये सभी प्रशिक्षु अनुबंध पर थे और उन्हें उनके अनुबंधों के अनुसार ही नोटिस जारी किया गया है।
जेट एयरवेज को पिछले वित्त वर्ष के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान सहन करना पड़ा था। गत वर्ष अक्टूबर में भी कंपनी ने 1,900 कर्मचारियों को निकाल दिया था लेकिन बाद में सरकार के दबाव में उन्हें दोबारा काम पर रखना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications