गिलानी से मुंबई हमलावरों पर कार्रवाई का भरोसा चाहता है भारत : प्रधानमंत्री (लीड-1)

प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान मुंबई हमलों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे और अगले सप्ताह मिस्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात के दौरान वह इसी की दोबारा पुष्टि चाहते हैं।

इटली के ल'अक्वि ला शहर में जीआठ-जी पांच की शिखर बैठक से लौटते समय एयर इंडिया के विशेष विमान में पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, "मैं मिस्र में गिलानी से मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इस बैठक में पाकिस्तान इस बात की फिर से पुष्टि करेगा कि वह मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और ऐसी गतिविधियों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देगा।"

मिस्र के शर्म-अल-शेख में अगले सप्ताह होने वाली गुटनिरपेक्ष आंदोलन की शिखर बैठक के दौरान सिंह और गिलानी में मुलाकात का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मंगलवार को फ्रांस और मिस्र की यात्रा पर रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान के साथ समस्याएं हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। हमारे उच्चायुक्त ने आईएसआई प्रमुख और उनके विदेश मंत्रालय से इस बारे में बातचीत की है। हमें उम्मीद है कि वे मुंबई हमलों के दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।"

यह पूछने पर कि क्या मुंबई हमलों के बारे में पाकिस्तान के साथ भारत का रुख नरम रहा, प्रधानमंत्री ने कहा भारत को दक्षिण एशिया में शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर काम करना पड़ा।

उन्होंने कहा, "मैंने अक्सर कहा है कि हम मित्र चुन सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं।"

उन्होंने कहा कि भारत करीब 25 साल से आतंकवाद का शिकार बनता आया है। सिंह ने कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय नेताओं से अपील की है कि वे पाकिस्तान पर आतंकवाद छोड़कर मैत्री के मार्ग पर कदम बढ़ाने के लिए दबाव बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+