लालगढ़ में नक्सलियों ने माकपा के दो कार्यकर्ताओंकी हत्या की
राज्य पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के शव शनिवार तड़के अपहरण स्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद किए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नक्सलियों ने दोनों को अगवा करने के अलावा उनके घरों में लूटपाट भी की।
इस बीच केंद्र के अर्धसैनिक बलों और राज्य की सशस्त्र पुलिस को चार नजदीकी इलाकों में छात्रों और उनके मातापिता के विरोध का सामना करना पड़ा। उनकी मांग थी कि सुरक्षा बल उन विद्यालयों को खाली कर दें, जिनमें वे रुके हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications