किंगफिशर की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान क्षेत्र में विस्तार की तैयारी
कंपनी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, "हमने अंतर्राष्ट्रीय मार्गो पर उड़ान विस्तार के नए चरण के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। हम मुंबई- हांगकांग, मुंबई-सिंगापुर मार्ग पर 16 सितम्बर से उड़ानें आरंभ करेंगे।"
जिन अन्य छह मार्गो पर किंगफिशर सेवा आरंभ करने का इरादा रखती है,वे हैं- दिल्ली-बैंकाक, दिल्ली-दुबई,
दिल्ली-लंदन, मुंबई-बैंकाक, मुंबई-
कोलंबो और मुंबई-दुबई।
किंगफिशर के इन मार्गो पर चरणबद्ध ढंग से सेवाओं को आरंभ करने की संभावना है।
अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया पहले से ही जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications